Neelam Giri Bhojpuri Actress Biography and Filmography
नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस है जिनका दीवाना आज कल हर कोई है। इनकी अदाएं बहुत ही खूबसूरत हैं। नीलम गिरी ने बहुत सारे भोजपुरी एल्बम किये हुए हैं। नीलम गिरी और शिल्पी राज की जोड़ी तो जबरदस्त हिट रहती है। शिल्पी राज की आवाज नीलम गिरी पर बहुत सूट करती है और दोनों ने मिलकर बहुत सारे हिट गानें दिए हैं। आज के समय में नीलम गिरी का लगभग हर गाना शिल्पी राज ही गाती हैं। नीलम गिरी इन दिनों कई सारे एल्बम और फिल्मो में व्यस्त हैं। प्रवेश लाल यादव के साथ नीलम गिरी के कई गानें इस समय रिलीज हो रहे हैं।
नीलम गिरी का जीवन परिचय
नीलम गिरी का जन्म 3 सितम्बर 1999 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ है। इनकी पढाई लिखाई उत्तर प्रदेश में ही हुई है। नीलम गिरी फिलहाल मुंबई में रहती हैं। नीलम गिरी को भोजपुरी इंडस्ट्री में लाने का श्रेय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल को जाता है। नीलम गिरी को पहचान उनके एक गानें “गोदनवा” से मिली जिसको शिल्पी राज ने गाया था और यह गाना 2021 में रिलीज हुआ था।
नीलम गिरी के बारे में सारी जानकारी आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं-
नीलम गिरी की पहली भोजपुरी फिल्म बाबुल थी जो की 2022 में आई थी और इस फिल्म में अवधेश मिश्रा और नीलम गिरी मुख्य भूमिका में थे ।
नाम | नीलम गिरी |
निकनेम | नीलम |
पेशा | एक्टर, डांसर, मॉडल |
जन्म तिथि / जन्मदिन | 3 सितम्बर 1999 |
आयु (2023 तक) | 22 |
पिता का नाम | NA |
माता का नाम | NA |
जन्म स्थान | बलिया उत्तर प्रदेश |
निवास स्थान | मुंबई |
भाषाएँ | हिंदी, भोजपुरी |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
विश्वविद्यालय | NA |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
फेसबुक पेज | https://www.facebook.com/IamNeelamGiri/ |
इंस्टाग्राम अकाउंट | https://www.instagram.com/neelamgiri_/ |
यूट्यूब चैनल | https://www.youtube.com/@neelamgiriofficial9062/about |
नीलम गिरी की भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट
नीलम गिरी ने अब तक कई सारी फिल्मो में काम किया हुआ है। नीलम ने हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ २ भोजपुरी फिल्में कर ली। बाबुल उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी। फिलहाल नीलम गिरी अभी प्रवेश लाल यादव के साथ घूंघट में घोटाला-3 फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनकी अब तक की सभी फिल्मो की लिस्ट नीचे दी हुई है।
- बाबुल भोजपुरी फिल्म 2022 (अवधेश मिश्रा के साथ)
- इज्जत घर 2022 (प्रवेश लाल यादव के साथ)
- रिश्तों का बटवारा 2023 (दिनेश लाल यादव के साथ)
- कलाकंद 2023 (दिनेश लाल यादव के साथ)
- टुन टुन 2023
- घूंघट में घोटाला- 3 2023 (प्रवेश लाल यादव के साथ)
- यू पी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर 2023 (प्रवेश लाल यादव के साथ)
नीलम गिरी के कुछ टॉप भोजपुरी गानों की लिस्ट (Neelam Giri Bhojpuri Actress Top Songs)
नीलम गिरी ने बहुत सारे भोजपुरी गानें किये हुए हैं और इनके गानें जबरदस्त हिट होते हैं। इनके हर एक गानों के व्यूज मिलियन के ऊपर होते हैं। आज कल नीलम गिरी जो भी गाना करती हैं वो गाना वायरल हो जाता है। यहाँ पर हम नीलम गिरी के टॉप भोजपुरी गानों की लिस्ट दे रहे हैं।
- दिलवा ले गइले राजा बोतल में भर के (268 मिलियन व्यूज) प्रवेश लाल यादव के साथ
- राजा जी खून कई द (254 मिलियन व्यूज)
- गरैया मछरी (168 मिलियन व्यूज) रवि पंडित के साथ
- लहंगवा लस लस करता (162 मिलियन व्यूज) पवन सिंह के साथ
- गोदनवा (161 मिलियन व्यूज)
- हरदिया के छापी (74 मिलियन व्यूज) समर सिंह के साथ
- ले ला नेनुआ (56 मिलियन व्यूज) अरविन्द अकेला कल्लू के साथ
- घंटी (54 मिलियन व्यूज) रितेश पांडेय के साथ
- काला बियाह गर्दा होइ (49 मिलियन व्यूज) अंकुश राजा के साथ
- कवना चक्कर में फसनी (48 मिलियन व्यूज) रितेश पांडेय और काजल राघवानी के साथ
- कमर लपकउवा (41 मिलियन व्यूज) अंकुश राजा के साथ
https://bhojpuriculture.com/download-neelam-giri-latest-bhojpuri-songs/