प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी

Pyari Chandni Bhojpuri Film of Pawan Singh
आ गई है पवन सिंह की नई भोजपुरी फिल्म “प्यारी चांदनी” जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 17 जनवरी 2022 को रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में पवन सिंह के अलावा निधि झा मुख्य किरदार में हैं। आइये जानते हैं इस फिल्म की अन्य जानकारियां जैसे की फिल्म की रिलीज़ डेट, स्टार कास्ट, निर्माता निर्देशक, फिल्म के गानें और कहानी की पूरी जानकारी।
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Pyari Chandni Bhojpuri Movie Trailer)
प्यारी चांदनी” जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 16 जनवरी 2022 को वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर को भोजपुरी फैन बहुत पसंद कर रहे है जिसकी वजह से ट्रेलर को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर का वीडियो हमने नीचे दिया है आप लोग जरूर देखिये।
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Pyari Chandni Bhojpuri Movie Release Date)
प्यारी चांदनी” भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आई है। फिल्म जैसे ही सिनेमा घरों में रिलीज़ की जायेगी आप इस पेज पर जानकारी अपडेट कर देंगे।
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार (Pyari Chandni Bhojpuri Movie Main Cast)
प्यारी चांदनी” भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार हैं: पवन सिंह, निधि झा, मंटू सिंह, दीपक सिन्हा, अयान सिंह, बीना पांडे, और अन्य
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्य
- निर्माता: पवन सिंह
- निर्देशक: चंद्र भूषण (मणि जी.)
- कहानी: चंद्र भूषण (मणि जी.)
- संगीत निर्देशक: छोटे बाबा
- एक्शन : हीरा यादव
- कोरियोग्राफर: संजय चोरबे
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Pyari Chandni Bhojpuri Movie Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया हैं आप लोग देखिये और हमें बताइये की आप सबको ट्रेलर कैसा लगा ?
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म के ऑडियो गानें कैसे डाउनलोड करें और सुनें (Download MP3 Songs of Pyari Chandni Bhojpuri Film)
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी गई है, आप इन गानों की किसी भी म्यूजिक प्लेटफार्म से डाउनलोड करके सुन सकते हैं।
- साजन मेरे सावन मैं हूँ पानी
- फल केतनो ई अच्छा बा बाकी तनिया से कच्चा बा
- मेरे पिया शुक्रिया
- कब तक करोगे दीदार सजना बरसो किया है इंतज़ार सजना
- कमरिया टूटे
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म ट्रेलर रिव्यु (Pyari Chandni Bhojpuri Film Trailer Review)
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिव्यु बहुत अच्छा है, पवन सिंह और निधि झा ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है, फिल्म की कहानी में थोड़ा सस्पेंस भी है जो दर्शको को फिल्म लास्ट तक देखने को मजबूर करेगा। फिल्म में गाने बहुत अच्छे हैं। फिल्म की शूटिंग भारत में ही हुई है। कुलमिलाकर यह एक अच्छी एंटरटेनिंग ड्रामा फिल्म है।
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म की कहानी (Pyari Chandni Bhojpuri Film Story)
फिल्म की शुरुआत होती है पवन और निधि की प्रेम कहानी से जो की बहुत दिनों से एक दूसरे से प्यार करते हैं और निधि कहती हैं की अब हम शादी कर लेते हैं, शादी की तैयारी शुरू हो जाती है लेकिन शादी के दिन ऐसा पता नहीं क्या हो जाता है की पवन सिंह शादी करने के लिए नहीं पहुंच पाते।
और फिर पवन सिंह एक नये रूप में आते हैं पुलिस अफसर बनकर और शहर में कानून व्यस्था को बरकार रखने का जिम्मा पवन सिंह के पास ही होता है। फिल्म में मेन विलेन एक बाबा के किरदार में रहते हैं और वो शहर में खूब खून खराबा करते हैं।
निधि की शादी फिर किसी और के साथ की जाती है लेकिन वो आदमी निधि को नाईट क्लब में नाचने के लिए भेज देता है और फिर निधि उसी क्लब में नाचती हैं और अपनी जिंदगी को कोसती हैं। फिर एक दिन पवन सिंह उस क्लब में रेड़ के लिए पहुंचते हैं और वो निधि से मिलते हैं। फिर अचानक बाबा की के कहने पर निधि की शादी फिर से की जाती है और पवन सिंह इस शादी को रोक लेते हैं और फिर कहानी समाप्त हो जाती है।
प्यारी चांदनी भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to Watch and Download Pyari Chandni Full Bhojpuri Film)
अभी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, फिल्म का रिलीज़ होना बाकी है, फिल्म जैसे ही रिलीज़ होगी फिर आप लोग इस फिल्म को सिनेमा घरों में देख पाएंगे और इसके बाद यूट्यूब से डाउनलोड भी कर पाएंगे।